सांबा। मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी के अनुसार कि थाना प्रभारी पीएस घगवाल विजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त ड्यूटी के दौरान ग्रिड स्टेशन, जतवाल के पास नारन मार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान चेकिंग के लिए एक मोटरसाइकिल संख्या जेके 08 एफ 5491 को रोका गया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार के पास से काले रंग की पॉलीथिन में लिपटा हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुरीद अली निवासी छपाकी तहसील मरहीन जिला कठुआ के रूप में हुई। वर्तमान में वह खानवाल रेहियां, जिला सांबा में रह रहा है। आरोपी से बाइक सहित प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर ली गई है। संवाद