फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बहुमंजिला पार्किंग में दूसरे दिन भी छाया रहा अंधेरा

Mon, 09 Oct 2023 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के पंजतीर्थी इलाके में स्थित बहुमंजिला पार्किंग की बत्ती दूसरे दिन भी गुल रही। इससे देर रात वाहन पार्किंग करने आए लोगों को अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग का कहना है कि बकाया बिल जमा होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बहुमंजिला पार्किंग की बिजली का बिल बकाया होने के चलते शनिवार को विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। 24 करोड़ की लागत से बने पार्किंग कांप्लेक्स की निगरानी नगर निगम के हाथों में है। दूसरे दिन रविवार को भी पार्किंग का कनेक्शन नहीं जुड़ने से यहां देर रात वाहन पार्क करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि बिजली विभाग ने निगम से जल्द बिल जमा करने के लिए कहा है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परेड अवनीत गुप्ता का कहना है कि बकाया बिल जमा होते ही कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें