फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बजट की कमी से लटका महात्मा गांधी पार्क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में महात्मा गांधी पार्क का काम अधर में लटकने से यहां पर सैर करने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरएस पुरा एसडीएम कार्यालय, तहसील व एसडीपीओ के कार्यालय होने पर अधिकतर लोग पार्क में बैठते हैं। कस्बे व इसके आसपास के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं आदि सुबह व शाम यहां सैर करने आते थे लेकिन पिछले आठ माह से पार्क का सौंदर्यीकरण करने के लिए फ्लोरीकल्चर विभाग की ओर से 80 लाख रुपये की राशि खर्च कर पार्क में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाए जाने को लेकर कार्य को आरंभ करवाया गया था। पार्क में लगे लोहे के बैंच आदि भी वहां से हटाए गए थे लेकिन अब हालत यह है कि पार्क में बैठ पाना भी लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है।
कस्बे के चमन लाल का कहना है कि जिस प्रकार पार्क पहले की हालत में था। वही होता तो लोगों को दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर पार्क के साैंदर्यीकरण के लिए 80 लाख रुपये की राशि रखी गई है तो अब तक इसका कार्य पूरा कर दिया जाता लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी आधा अधूरा कार्य होने पर पार्क में जा पाना भी लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे के शाम लाल का कहना है कि पहले पार्क में चारों ओर गेट होने पर कहीं से भी पार्क में प्रवेश किया जाता था लेकिन अब दो मेन गेट रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पार्क में झूले लगे होने पर उन्हें भी खोलकर रख दिया गया। इसी प्रकार पार्क में बच्चों के जिम करने की व्यवस्था होने पर इसकी सुविधा नहीं मिल रही। बाजार एसोसिएशन आरएसपुरा के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि आठ माह का समय के बाद भी महात्मा गांधी पार्क का कार्य पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर पार्क का बंद पड़ा कार्य आरंभ नहीं किया गया तो लोग आरएस पुरा के पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई विकेश कुमार का कहना है कि बजट न होने पर दिक्कत आ रही है। उम्मीद है कि अप्रैल के पहले हफ्ते तक बजट मिल जाएगा। इससे बंद पड़ा कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें