फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड 2 में नपा कार्यालय के पीछे का पार्क खस्ताहाल, युवा-बच्चे पहुंचा रहे नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झूले और बेंच तोड़े, फुटपाथ पर लगी टाइल भी उखड़ी
विज्ञापन

लोग बोले- नपा अधिकारी कभी पीछे देख लें तो हालत सुधर जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका अरनिया के अंतर्गत वार्ड 2 के पार्क की हालत खस्ता हो गई है। रखरखाव न होने के कारण पार्क में बच्चों के लिए लगे झूले, ओपन जिम, पेड़-पौधे, बेंच, आदि को नुकसान पहुंच रहा है। बेरोकटोक युवा और बच्चे वहां आते हैं और मनचाहे खेल खेलने के बाद पार्क को नुकसान पहुंचाते हैं। यह पार्क नपा कार्यालय के पीछे है। पार्क में घूमने आने वाले लोगों को कहना है कि नपा के अधिकारी कभी पीछे भी देख लें तो पार्क की हालत सुधर जाए।
पार्क में फुटपाथ के लिए इस्तेमाल की गई टाइल भी जगह-जगह से उखड़ गई है। बच्चों के झूलों पर युवा लदे रहते हैं। बुजुर्गों के लिए यह पार्क काफी महत्व रखता है, परंतु वह अपना खाली समय पार्क में व्यतीत नहीं कर पा रहे। क्योंकि, वहां युवाओं और बच्चों का शोर होता है। शरारती तत्व भी शाम को पार्क में आ जाते हैं, और हुड़दंग मचाना शुरू कर देते हैं। पार्क के रखरखाव के लिए कोई चौकीदार नहीं है, जिसके चलते पार्क का सारा सामान टूट फूट रहा है। लोगों के कर के लाखों रुपये से तैयार किए इस पार्क की हालत पर नपा के अधिकारी भी आंखें मूंद कर बैठे हैं। नपा के दफ्तर के पीछे यह पार्क है, उसके बावजूद इस पार्क की सुध नहीं ली जा रही।
विज्ञापन

-
नगरपालिका को पहले भी चौकीदार रखने के लिए अवगत करवाया गया है, परंतु उसे नजरअंदाज किया गया। कमेटी की तरफ से कहा जाता है कि जब तक पार्क का काम पूरा नहीं हो जाता, चौकीदार नहीं रखा जा सकता। चौकीदार न होने से लाखों का सामान बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


- नरेश कुमार, वार्ड 2 के पार्षद
-
पार्क के लिए जो टेंडर किया गया, उसके तहत ठेकेदार को काम पूरा कर देना है। जब काम पूरा हो जाएगा तो नगरपालिका पार्क का पूरा रखरखाव भी करेगी और देखभाल के लिए एक चौकीदार भी रखेगी।
- रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन अरनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें