फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: समझाने पर भी संपत्ति कर लागू न करने की बात पर अड़े रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति कर को लेकर जनता की राय जानने के लिए नपा अध्यक्ष ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ ने शनिवार को संपत्ति कर को लेकर अखनूरवासियों और व्यापारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में संपत्ति कर पर संक्षिप्त चर्चा हुई, और उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। मौके पर नपा अध्यक्ष ने लोगों को कर के लाभ बताए। इसके बाद भी अधिकतर लोगों ने संपत्ति कर न लगाने का सुझाव दिया।
नपा अध्यक्ष ने कहा कि 300 वर्ग फुट की व्यावसायिक दुकान के लिए लिए 356 रुपये प्रति वर्ष और अधिकतम 800 वर्ग फुट के लिए अधिकतम व्यावसायिक दुकान के लिए प्रति वर्ष 950 रुपये कर लिया जाएगा। एक हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले रिहायशी मकान पर कोई कर नहीं लगेगा। 1500 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले घरों के लिए 90 रुपये प्रति वर्ष और 2000 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले घरों के लिए 160 रुपये प्रति वर्ष शुल्क लिया जाएगा। 2500 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले घरों से 230 रुपये प्रति वर्ष शुल्क लिया जाएगा। 5000 वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले घरों को 521 रुपये प्रति वर्ष शुल्क देना होगा। यह पैसा लोगों के भले के लिए नपा के विकास में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बैठक में स्पष्ट किया कि संपत्ति कर के नाम पर किसी भी गरीब को परेशान नहीं किया जाएगा, और एक हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले लोगों को कोई कर नहीं देना है। जिस मकान को बने हुए 20 वर्ष से अधिक हो गए हैं, उनसे भी कम दरों में संपत्ति कर लिया जाएगा। सनद रहे कि शुक्रवार को नपा जनरल हाऊस बैठक में पार्षदों ने संपत्ति कर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था और अखनूर शहर के लोगों से संपत्ति कर की राय पर सहमति के उपरांत कर लगाने का निर्णय लिया था। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एमसी सुरेंद्र शर्मा, पार्षद दीपक मन्नी, पार्षद करण सिंह, राहुल लंगर, सुरेश गुप्ता, दीपक, सूरज महाजन, कृष्ण लंगर, सुनील शर्मा, डॉ. तिलक गुप्ता, अशोक महाजन, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें