फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सावधान खेतों में बिजाई हो चुकी है ट्रैक्टर ले जाना मना

Thu, 27 Nov 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल में मौजूदा समय गेहूं की बिजाई का काम तेजी से जारी है। किसान सुबह से लेकर देर शाम तक अपने खेतों में बिजाई में जुटे हुए हैं। अधिकतर किसानों ने खेतों में बिजाई पूरी कर ली है और अब वे खेतों की सुरक्षा को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बिजाई पूरी होने के बाद किसानों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि कोई ट्रैक्टर या वाहन खेत में न घुसे। इस कारण क्षेत्र के किसान बिजाई वाले खेतों में लकड़ी, नाड, झाड़ियां या अन्य सामान खड़ा कर देते हैं और वहां से ट्रैक्टर ले जाना पूरी तरह से मना है।
किसानों का कहना है कि अगर बिजाई के बाद ट्रैक्टर खेत से होकर निकले तो फसल का काफी नुकसान हो जाता है। खेतों को चिन्हित करना बहुत जरूरी हो गया है। किसान सुभाष सिंह, चरणजीत, अशोक सिंह, ने बताया की बिजाई किए हुए खेतों में अगर एक बार कोई ट्रैक्टर निकल जाता है तो वहीं दूसरे ट्रैक्टर वाले भी उसी रास्ते का उपयोग करते हैं। इस कारण फसल की पैदावार कम होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें