फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल के किसानों ने शुरू की गेहूं की बिजाई

Mon, 24 Nov 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल में गेहूं की विजाई करता किसान - फोटो : शारिक साटा
विज्ञापन
परगवाल। परगवाल के किसानों ने डीएपी खाद के साथ गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से इफको डीएपी का इंतजार कर रहे थे मगर खाद की आपूर्ति लगातार बाधित रही।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि यदि वे और देरी करते तो गेहूं की बिजाई का उपयुक्त समय निकल जाता। इससे पैदावार पर सीधा असर पड़ता है। दूसरा मौसम का कोई भरोसा नहीं, इसी कारण उन्होंने मजबूरी में अन्य कंपनियों की डीएपी खरीदी और खेतों में बिजाई शुरू कर दी। किसान सुभाष सिंह, रमेश सिंह और दलीप सिंह का कहना है कि वे हर साल इफको खाद पर अधिक भरोसा करते हैं लेकिन इस बार इंतजार इतना लंबा हो गया कि अब इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में खाद की किल्लत न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें