फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में इन कारणों से रुक गई कई मामलों की जांच, पुलिस भी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छह महीने से कोरोना महामारी की बंदिशों के चलते कई आपराधिक मामलों की जांच पूरी नहीं हो सकी। जम्मू संभाग के आईजी मुकेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों से अपने-अपने जिलों से संबंधित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने को कहा है। जम्मू जिले में ही 200 से अधिक मामलों की जांच लंबित पड़ी है। इनमें अधिकतर मामले नशा तस्करी और सड़क हादसों के हैं।
विज्ञापन

बता दें, जम्मू जिले में 100 से अधिक मामले सिर्फ नशा तस्करी के ही हैं। इनकी जांच लंबित पड़ी हुई है। सूत्रों का कहना है कि सभी थानेदारों ने अपने-अपने थाने में दर्ज मामलों की जांच में तेजी लाई है। कई हेड कांस्टेबल स्तर के पुलिस कर्मियों को भी जांच अफसर बनाकर जांच में लगाया गया है।
बता दें कि मार्च से लेकर मई महीने तक कई जांच अधिकारियों को मामलों की जांच से हटाकर कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लगाया गया था। दो महीने तक जांच अफसर कोई काम नहीं कर पाए। इसकी वजह से कई मामलों की जांच लंबित पड़ गई। कुछेक मामलों में पुलिस को प्रदेश से भी बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें