फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों को सशक्त बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी CM

Sun, 24 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत रविवार को रियासत की विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन कर पंचायती राज दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने डिंगा अंब में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाने को रियासती सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, राज्य सचिव विक्रम रंधावा और आरएस पुरा के विधायक डा. गगन भगत पे बन सुल्तान पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पंचायतें जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की इकाईयां है और प्रधानमंत्री के पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को देश भर में शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों के विकास व लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा मोदी सरकार अगले तीन सालों में गरीब परिवारों को एक करोड़ गैस कनेक्वशन मुहैया करवाएगी। वहीं, पटोली में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्ण सिंह ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा भी भाजपा नेताओं ने रियासत में कई जगह आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें