फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी आधार पर नहीं होंगे पंचायत उप चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना

Sun, 11 Oct 2020 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत उप चुनाव पार्टी आधार पर नहीं होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार ने शनिवार को राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से पंचायत और स्थानीय निकायों के उप चुनाव पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


फरवरी 2020 में चुनाव विभाग ने पार्टी आधार पर पंचायत उप चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी की थी। इसका कड़ा विरोध हुआ था और 18 फरवरी को चुनाव अधिसूचना को वापस ले लिया गया था। अब चुनाव विभाग ने यू-टर्न लेते हुए गैर पार्टी आधार पर पंचायत उप चुनाव करवाने का फैसला लिया है। हिरदेश कुमार ने कहा कि पंचायत उप चुनाव में बैलेट वोटिंग होगी। यानी वोट मतपेटियों में डाले जाएंगे। 

चुनावी प्रक्रिया पार्टी आधारित नहीं होगी, वहीं स्थानीय निकायों के उप चुनाव पार्टी आधार पर ईवीएम से करवाए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत शेेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के चुनाव सामग्री की खरीददारी और अन्य प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पंचायत और स्थानीय निकाय उप चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिले, इसके लिए एक जनवरी 2020 से अपडेट मतदाता सूचियों को आधार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें