फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर पंचायतों को मजबूत बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरा साहिब ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर सरपंच व पंचों को मुबारकबाद देते हुए सभी सरपंचों पंचों से अपील की है कि वे इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करें आरएस पुरा में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार ने राज्य जम्मू कश्मीर में कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिसमें बीडीसी चुनाव करवाना एक बेहतर फैसला था और इससे पंचायतों को मजबूती मिली! उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनने के मकसद से बैक टू विलेज कार्यक्रम की शुरुआत की और इससे कुछ हद तक लोगों की समस्याओं का समाधान भी हुआ! सैनी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र की भाजपा सरकार आगे भी पंचायतों को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी! वहीं उन्होंने इस दिवस के मौके पर सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंचायतों के विकास के लिए जो फंड मंजूर हुआ है वह पूरा पैसा पंचायतों के विकास पर लगना चाहिये l सरपंच गुरुदयाल सिंह मजोत्रा ने कहा कि काफी बरसों बाद ग्रामीण क्षेत्र में विकास करवाए जाने के लिए पंचायत के निर्वाचित सरपंचों व पंचों ने एवं करवाई है जिसके लिए सरकार द्वारा भी लचीला रुख अपनाया गया l उन्होंने कहा कि अभी तक अदालती कमेटियों का गठन नहीं हो पाया इसी प्रकार गांव में पंचायतों के भबन भी नहीं है इस सब पर ग्रामीण विकास विभाग को कार्य करना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बेहतरी हो सके l सुचेतगढ़ के बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ने कहा कि राज्य में पहली बार बीडीसी चेयरमैन के चुनाव करवाए जाने के साथ मौजूदा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बेहतरी के लिए एक कारगर कदम उठाएं है l उन्होंने कहा कि इस समय करना बारिश के चलते सरकार की ओर से ग्रामीणों को 2 महीने का राशन मुहैया करवाई जाने के साथ निशुल्क राशन का वितरण किया गया जिसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें