फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पलांवाला सेक्टर में दागे गोले, जवाबी कार्रवाई में सात पाक सैनिक ढेर

Mon, 04 Mar 2019 08:47 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पलांवाला सेक्टर में कई चौकियां भी तबाह, सेना ने दिया गोलाबारी का करारा जवाब
  • दो दिन की शांति के बाद एलओसी पर तीन सेक्टरों में दागे गोले
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत जारी रखते हुए सोमवार को एलओसी पर तीन सेक्टरों पलांवाला, कीरनी व कस्बा सेक्टर में भारी गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हो गई हैं। सात पाक सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना है। 
विज्ञापन


सोमवार तड़के ढाई बजे एलओसी पर जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने और सात सैनिकों के मारे जाने की सूचना है। पलांवाला सेक्टर के घिगड़याल-बदोवाल व घरड क्षेत्र में करीब साढे़ पांच बजे तक भारी गोलाबारी जारी रही। 

सोमवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कस्बा और कीरनी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागने शुरू कर दिए। शाम को करीब सवा पांच बजे शुरू हुई गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। 
विज्ञापन


गोलाबारी शुरू होते ही दोनों इलाकों के ग्रामीण अपने घरों में चले गए। ज्ञात हो कि राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार दोपहर दो घंटे तक सीमा पार से हुई गोलाबारी के अलावा शुक्रवार रात से नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई थी। इससे पुंछ तथा राजोरी में एलओसी पर रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली। 
विज्ञापन

गोलाबारी में चार लोगों की हो चुकी है मौत
पुंछ और राजोरी जिले में पाकिस्तान ने 50 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और 80 गांवों को निशाना बनाया। इसमें एक परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हुए थे। 

सेना प्रमुख ने सुरक्षा तैयारियों को जांचा था
एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ गया है। बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को जम्मू के व्हाइट नाइट कोर का दौरा किया था। एलओसी तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उन्होंने कोर मुख्यालय में सुरक्षा बलों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके साथ ही रविवार को आईबी पर जाकर तैयारियों को जांचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें