इस बीच एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान गंभीर रूप से ज मी हो गया। उसे इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल एयरलिफ्ट कर भेजा गया है।
पाकिस्तान की ओर से सुबह हीरानगर सेक्टर में चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से पनुचक्क पोस्ट से की जा रही फायरिंग का सतर्क जवानों ने करारा जवाब दिया। इसमें एक रेंजर के मारे जाने की खबर है। पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इससे पहले मंगलवार सुबह आईबी के हीरानगर सेक्टर की पानसर पोस्ट के नजदीक पेट्रोलिंग पार्टी पर सीमा पार से घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान स्नाइपर अटैक में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए थे।
सुंदरबनी सेक्टर के दादल इलाके में जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ जाने से उसमें विस्फोट हो गया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।