जम्मू। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त राज कुमार गोयल की ओर से जारी एक आदेश में जम्मू कश्मीर में 41 इंस्पेक्टरों की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस (डीएसपी) के तौर पर नियुक्ति की गई है। इसमें विशाल शोरे, विनोद कुमार, मंजीत सिंह, गुलजार अहमद, राकेश जमवाल, कृपाल सिंह, सत्याकाम शर्मा, ओम प्रकाश, मुश्ताक अहमद, रियाज अहमद, गुलाम हसन, धर्मेंद्र कुमार, रबींद्र सिंह, अब्दुल नफी, रोमेश लाल, चरणजीत सिंह, मोहम्मद यूसुफ, आथर समाद, राजेश कुमार, मुख्तियार अहमद, बशीर अहमद, शौकत अब्दुल्ला आदि शामिल हैं।