फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, पुंछ में तीन संदिग्ध दिखने पर तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/पुंछ। सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ हुई। इसी बीचए पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में दो से तीन संदिग्ध देखे गए। इनके आतंकी होने की आशंका है। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों के व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सांबा के लोंडी सेक्टर में एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आया ये क्षेत्र कठुआ के हीरानगर सेक्टर से भी लगता है। ये घुसपैठ पाकिस्तान के शुखमल गांव की तरफ से हुई। ड्रोन को भारतीय सीमा के काफी दायरे में मंडराते हुए देखा गया। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए जवाबी कार्रवाई शुरू की लेकिन अधिक ऊंचाई होने के चलते सीमा पार वापस लौटने में कामयाब रहा। बीएसएफ ने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कोई सामग्री तो नहीं गिराई।
पुंछ जिले में मंगलवार सुबह सुरनकोट तहसील के कुछ स्थानों पर दो से तीन संदिग्ध देखे गए। इसके बाद पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ और सेना की तरफ से सुरनकोट तहसील के मरहोट, हाड़ी, डोडी, रंजाड़ा, दरा सांगला और सोलियां आदि क्षेत्रों की घेराबंदी कर तलाशी चलाया। सुरक्षाबलों ने नदी-नालों के आसपास, जंगलों एवं घरों को भी खंगाला। तलाशी अभियान की अगुवाई एसएसपी पुंछ, डीएसपी ऑपरेशन के साथ ही सेना एवं सीआरपीएफ आला अधिकारियों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें