फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone in Samba: सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 18 Sep 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/सांबा

सार

सांबा के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने को लेकर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल से एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा था।
विज्ञापन
Samba - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला सांबा के सीमावर्ती गांवों में शनिवार रात पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल देखी गई। इसको लेकर पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल से एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा, जो बबर नाले से मदून, सारथी, ढेरा से होते हुए चक दुल्मा की ओर निकल गया। पाकिस्तानी ड्रोन की ऊंचाई एक हजार फुट के करीब थी। इसी क्षेत्र से कई बार पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ हो चुकी है। बबर नाला क्षेत्र से पाकिस्तान से हथियार फेंके जाने की घटना भी हो चुकी है।

डीएसपी एसओजी गारू राम भारद्वाज ने बताया कि सांबा के सीमांत गांवों में ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद संबंधित इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें यह सुनिश्चित किया गया कि ड्रोन द्वारा हथियार, गोला-बारूद या मादक पदार्थ न गिराया गया हो। फिलहाल ऐसा कुछ भी सामान बरामद नहीं हुआ है। शनिवार तलाशी अभियान देर रात तक जारी रही और दिन के पहले उजाले के साथ फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें