भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन देखे जाने से सनसनी मच गई। रोबोट जैसा दिखने वाला ड्रोन कुछ देर के लिए भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराता रहा।
जमीन पर आकर रुका और उसके कुछ देर बाद ही वापस हवा में उड़कर पाकिस्तान की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी इत्तला पुलिस को दी।
ग्रामीणों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हुई। बोबिया गांव में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोबोट जैसी दिखने वाली चीज हवा में उड़ रही थी। फिर अचानक वह भारतीय सीमा में लगभग 200 मीटर भीतर तक आ गई।
सुरक्षा बलों की हलचल पर नजर रख रहा पाक ड्रोन?
drone
- फोटो : Demp Pic.
धरती पर उतरने के बाद करीब दस मिनट तक साढ़े तीन फुट का यह गुब्बारा नुमा ड्रोन भारतीय सरहद में रहने के बाद वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।
ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सीमा में सुरक्षा बलों की तैनाती और हलचल जानने के लिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजा गया था। पुलिस ने ड्रोन की सूचना मिलने की बात स्वीकार की है, लेकिन, बीएसएफ की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं।
उड़ी हमले के बाद से दोनों देश में तनाव
uri
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि रविवार का चार आतंकियों के दल ने उड़ी सेक्टर में सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे जबकि 18 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हमले के बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। देश की जनता की ओर से सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की जा रही है। इसी के चलते पाकिस्तान सीमा पर सेना की तैनाती पर नजर बनाए हुए है।
इससे पहले 29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान का एक टू सीटर विमान भारतीय सीमा करीब एक किलोमीटर तक घुस आया था।