फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: बैट टीम और पाक सेना की शह पर हो रही है एलओसी से घुसपैठ

Sat, 10 Jun 2017 11:33 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों को मिली पाकिस्तानी शह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी से सटे इलाकों में सेना के जवान जिस आतंकी साजिश से निपटने के लिए जुटे हैं उसके पीछे पाकिस्तान की नापाक शह के तमाम सबूत मिलने लगे हैं। पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की साजिश कर रहे आतंकियों द्वारा कश्मीर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मंसूबे साफ दिखने लगे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल कश्मीर में पिछले 4 दिनों के अंदर 14 आतंकियों को मारा गया है उनके पास से वो हथियार मिले हैं जो किसी युद्ध की स्थिति में सेना या अन्य सुरक्षाबलों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। इसके साथ ही इन आतंकियों का अंत उन तमाम इलाकों में ही हुआ है जो अक्सर पाकिस्तानी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते रहे हैं। 

पाकिस्तानी साजिश के सबूत सिर्फ इतने ही नहीं है। दरअसल पिछले दिनों हुई तमाम आतंकी वारदातों के दौरान कई में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ के लिए आ रहे आतंकियों को कवर फायर दिए जाने की बातें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

आतंकियों को बैट टीम का भी साथ

BAT Team - फोटो : File Photo
खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट्स में इस बात का भी शक है कि आतंकियों की घुसपैठ पाकिस्तानी सेना और बैट टीम की शह पर हो रही है। 25-26 मई को कश्मीर के बारामुला जिले से सटी एलओसी पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के दो जवानों को ढेर कर दिया।

एलओसी पर स्टीथ अनिल पोस्ट (कमान ब्रिज पोस्ट) के पास किलानाबा नाले से 5 से 6 आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर दाखिल हुआ। वहां तैनात जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री के सतर्क जवानों ने संदिग्ध हरकत देखते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो बैट सदस्य ढेर हो गए।
विज्ञापन

हर बार मिला पाकिस्तानी मोहर का सामान

पाकिस्तानी आतंकियों से मिला सामान - फोटो : ANI
एलओसी पर मारे गए तमाम आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और दहशत का सामान मिला है। नौगाम और गुरेज में आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

इनके पास से मिले खाने -पीने के सामान तथा दवाइयों पर पाक निर्मित होने की मुहर लगी है। शुक्रवार को मारे गए 6 आतंकियों के पास से भी वो हथियार मिले हैं जिनका इस्तेमाल सेना के द्वारा किया जाता रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें