फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सक्रिय हुई पाकिस्तानी बैट, सुरक्षा एजेंसियों को मिले पुख्ता इनपुट

Tue, 22 Sep 2020 11:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा के बाद अब आईबी पर भी बैट टीम को सक्रिय किया गया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के साथ घुसपैठ, हथियारों की आपूर्ति की कोशिशों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने बॉर्डर एक्शन टीम को तैनात किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गत दिनों सांबा सेक्टर की भारत-पाक सीमा मंगुचक में जो पांच संदिग्ध हथियारों से लैस भारतीय सीमा की ओर आते देखे गए थे वह बैट एक्शन टीम के ही सदस्य थे। वह जीरो लाइन पार कर गए थे। 

जैसे ही अग्रिम मोर्चे पर तैनात जवानों ने देखा तो उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे वह वापस भाग निकले। उनमें से एक संदिग्ध भागते समय गिर गया था। वह अग्रिम मोर्चे पर एक्शन करने के उद्देश्य से ही भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी पाकिस्तान की बैट सांबा सेक्टर में एक बीएसएफ जवान को जीवित पकड़ कर ले गई थी। पाकिस्तान की बैट एक्शन टीम के सक्रिय होने के सुरक्षा एजेंसियों के पास भी इनपुट हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की सख्ती देख ड्रोन से हथियार भेज रही आईएसआई

अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सुरक्षा बलों की चौकसी से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की साजिशें नाकाम हो रही हैं। घुसपैठ के पुराने रूटों पर नाकाम होने के बाद आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ गया है। 

सेना और सुरक्षा बलों की तरफ से आतंकी संगठनों पर सख्त कार्रवाई करने के बाद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन के पास हथियारों की कमी है। इसके चलते आईएसआई की तरफ से उन तक हथियार पहुंचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं 

लेकिन सतर्क भारतीय खुफिया एजेंसियों और सेना की तरफ से आईएसआई के हर हथकंडे और मंसूबे को नाकामयाब कर दिया जा रहा है। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना कुछ दिन से हर रोज दिन में दो से तीन घंटे सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें