सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक महीने में तीसरी बार पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। यह गुब्बारा रामगढ़ के मुख्य बाजार के पास एक निजी स्कूल के नजदीक देखा गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया और जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।