फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी महिला एजेंट से बात करता था पंकज, पहले मोहब्बत फिर पैसे लेकर भेजता रहा सेना की जानकारी

Fri, 06 Mar 2020 10:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हनीट्रैप के जाल में फंसकर पाकिस्तान को जानकारी भेजने वाला एक और मामला प्रकाश में आया है। जम्मू शहर की नरवाल मंडी में पकड़ा गया युवक भी हनीट्रैप का शिकार हुआ है। पहले वह प्यार मोहब्बत में फंसकर बातें करता रहा और बाद में यह मोहब्बत पैसों पर आकर टिक गई। पकड़ा गया युवक छह वर्षों से पाकिस्तान में महिला आईएसआई एजेंट से बात कर रहा था। 2014 में पंकज शर्मा की बात फेबसुक पर हुई थी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि फेसबुक पर बात होने के बाद पंकज की बात होने लगी। पाकिस्तानी महिला एजेंट पंकज को अपनी तस्वीरें भेजने लगी। वीडियो भी शेयर होने लगे। एजेंट ने पंकज से सांबा, कठुआ, जम्मू के सुरक्षाबलों के ठिकानों, उनकी मूवमेंट, सरहदी इलाकों की जानकारियां मंगवानी शुरू कर दीं। पहले तो यह सब चलता रहा। लेकिन बाद में पंकज को महिला ने पैसों का लालच दिया। 

बताया कि उसको जानकारियां भेजने पर उसे पैसे दिए जाएंगे। पंकज ने अपने बैंक खाते दिए। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंकज को पैसे भेजने लगी। बता दें कि नरवाल मंडी में पकड़े गए पंकज शर्मा को एसओजी ने पकड़ा था। जो पाकिस्तान के लिए एजेंट का काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बरता नया पैंतरा

जानकारी के अनुसार पंकज शर्मा के मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा गया है। मोबाइल पर पंकज इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए फोटो और वीडियो शेयर करता था। पिछले छह सालों में उसके द्वारा भेजे गए तमाम वीडियो और फोटो का बैकअप लिया जा रहा है।  

पाकिस्तान ने नया पैंतरा बरता है। हनीट्रैप के जरिए जम्मू के सीमांत इलाकों के युवाओं को फंसाया जा रहा है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां ली जा रही हैं। इसी तरह का मामला अरनिया में सामने आ चुका है। जब एक नाबालिग को हनीट्रैप में फंसा लिया था।

युवक से सीमांत इलाकों की लोकेशन ली जा रही थी। उसके पहले भी पुरमंडल मोड़ पर दो युवक पकड़े गए थे। जो सैन्य ठिकानों की जानकारियां पाकिस्तान भेज रहे थे। पाकिस्तान लगातार जम्मू संभाग के सीमांत इलाकों में रहने वाले युवाओं से जानकारियां लेने की कोशिश कर रहा है। उनको पैसों का लालच देकर सुरक्षाबलों के ठिकानों की जानकारियां ले रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें