भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जिससे पाकिस्तान को चार नदियों का पानी नहीं मिलेगा। बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया और इसे पाकिस्तान को मिली सजा बताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने का फैसला किया है। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को जाने वाली भारतीय नदियों का पानी बंद हो गया है। इन चार नदियों, चेनाब, सतलुज, रावी और ब्यास का पानी पूरी तरह से बंद है। भारत सरकार का यह फैसला निश्चित है। पाकिस्तान इस क्षेत्र का पानी लेकर खुश नहीं हो सकता, जबकि वह आतंकवादी भेजकर निर्दोष लोगों को मार रहा है। यह मोदी सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। पाकिस्तान अब अपनी गलतियों की सजा भुगतने लगा है।