राज्यसभा सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत डा. कर्ण सिंह ने कहा है कि उड़ी में आतंकियों से हमला कराना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा । राज्यसभा सांसद और पूर्व सदर-ए-रियासत डा. कर्ण सिंह ने कहा है कि उड़ी में आतंकियों से हमला कराना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा।
रविवार को यहां एमएएम स्टेडियम में महाराजा हरि सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राजपूत एकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कब, कहां और कैसे जवाब देना है यह सरकार को तय करना है। मैंने प्रधानमंत्री के कोझीकोड में दिए बयान को सुना है। ऐसा लगता है कि वह पाकिस्तान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घेरने की योजना पर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जो भी निर्णय लेगी हम पार्टी हितों से ऊपर उठकर उनका साथ देंगे।
बात कश्मीर मसले के स्थायी समाधान की है तो उस पर भी मेरे विचार हैं और जरूरत महसूस हुई तो उन्हें भी सरकार के समक्ष रखूंगा। पूरी रियासत के लोग हमारे हैं। कोई भी नौजवान मरता है तो उसके साथ हमदर्दी है, बेशक वह गलत रास्ते पर चला है।