सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है । पाकिस्तान की ओर से आज जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है । पाकिस्तान की इस फायरिंग का सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है ।
#FLASH: Firing by Pakistan at Bobiya post in Hiranagar sector (J&K), BSF retaliates.
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
पाकिस्तान की ओर से हीरानगर में बीएसएफ की बोबिया पोस्ट पर गोलीबारी की गई है । जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है । बीएसएफ ने घुसपैठ के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान रेंजर्स का एक जवान को ढेर कर दिया है ।
UPDATE: BSF has gunned down a Pakistan ranger in Hiranagar sector.
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016