फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर में सुबह से भारी गोलाबारी

Sun, 02 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाये पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है । 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से आज सुबह से ही अखनूर के छंब और पल्लनवारा सेक्टर में भारी गोलाबारी जारी है । सूत्रों के हवाले से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सुबह 4 बजे से लगातार भारी गोलाबारी की जा रही है । पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं । इस फायरिंग का भारतीय सेना नें भी मुंहतोड़ जवाब दिया है । 
  #FLASH Ceasefire violation by Pakistan in Pallanwala sector of Akhnoor (J&K) started around 4 am, firing still going on. — ANI (@ANI_news) October 1, 2016
विज्ञापन

इस फायरिंग में अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है । मौके पर सेना के जवानों नें मोर्चा संभाल रखा है । 
विज्ञापन

सीमा से सटे गांव हो चुके हैं खाली

भारतीय सेना - फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन से ठीक पहले ही भारत में सीमा से सटे दस किमी के इलाके को खाली करा लिया गया है । सीमांत क्षेत्रों के गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है । एलओसी से सटे छंब के भी इन गांवों को खाली करा लिया गया है जिसके कारण अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है । 

पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से गांवों को निशाना बनाए जाने की आशंका में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों को खाली करने के आदेश दिए जा चुके हैं । पुंछ में आर्मी के दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

कश्मीर में एलओसी पर सीमांत गांवों में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गरखल, जाजियल, सिधारवान, रखकरून आदि गांवों को खाली करा दिया गया है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें