पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर के बाद दिगवार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब दे रही है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना की गई गोलाबारी में पांच पोर्टर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान दो पोर्टरों की जान चली गई। घायल अन्य तीन पोर्टरों का उपचार चल रहा है।