फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 18 Nov 2020 06:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एक बार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को शाम 6.10 बजे पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टर में गोलीबारी की। सेना के मुताबिक पाक सेना ने छोटे हथियार से गोलीबारी की और मोर्टार दागे हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की इस हिमाकत का भारतीय सेना भी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले मंगलवार की रात को भी पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर के मनियारी, करोल कृष्णा, लड़वाल, पाटी और गांवों पर भारी गोलाबारी की थी। इसमें दो मवेशी घायल हो गए और कई घरों की दीवारों को नुकसान पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार रात साढ़े नौ बजे करीब पाकिस्तान ने भीके चक, करोल पंगा, चक सामां पोस्ट से गोलाबारी शुरू की जो सुबह चार बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी, सतपाल, करोल कृष्णा और गुरनाम पोस्ट व इसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


गोलाबारी के दौरान लड़वाल गांव के एक खेत में मोर्टार फटने से गांव के थुडु राम के दो मवेशी घायल हो गए। पाटी गांव के सुनील कुमार पुत्र सतपाल के घर की दीवार को मोर्टार शेल लगने से काफी नुकसान हुआ और छत पर रखी पानी की टंकी भी टूट गई। इसी गांव के कुछ अन्य घरों की दीवारों को भी गोलियां लगने से नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें