फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने मनकोट और मेंढर सेक्टर में बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tue, 17 Mar 2020 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले हैवी मशीनगनों सेे गोलीबारी शुरू की। कुछ ही क्षणों बाद मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए।

सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागने शुरू कर दिए, जहां से नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी से उठ रहे धमाकों की आवाज और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


एक दिन पहले सावजियां में की थी गोलाबारी
गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर तीन घंटे तक गोलाबारी की थी।
 

यह भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी घोषित, भूलकर भी न करें ये गलती वरना जाना होगा जेल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें