फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Mon, 04 May 2020 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा पर कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात को राजोरी और पुंछ में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने राजोरी के मंजाकोट तहसील के नक्का पंजगराई त्रकुंडी आदि क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियारों से और बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे इन क्षेत्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना मोर्टार शैल दाग कर भारतीय क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। राजोरी शहर से सटे टंडवाल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना इतनी गोलाबारी कर रही है कि उसकी आवाज उनके घरों तक पहुंच रही है। 

मंजाकोट के लोगों ने बताया कि वह रमजान में नमाज अता कर इबादत कर रहे थे कि पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा।  सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही।
विज्ञापन


 दूसरी तरफ पाकिस्तानी ने सेना पुंछ के बालाकोट में रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान का समाचार नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें