फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही पाक की बौखलाहट, बालाकोट सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

Tue, 22 Oct 2019 01:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से रविवार को पीओके में सिखाए गए सबक के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी कि मंगलवार को मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की। इस दौरान दो भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

 

इससे पहले सोमवार को पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कस्बा कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की थी। वहीं रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन की कायराना हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


भारतीय सेना ने करीब दो घंटे में ही तंगधार में शहीद अपने दो जवानों की शहादत का बदला ले लिया। सेना ने पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ताबड़तोड़ गोले बरसाकर कर आतंकियों के तीन कैंपों को तबाह कर दिया, जबकि चौथे कैंप को भी नुकसान पहुंचा है। 

सेना की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में लश्कर-ए-ताएबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मारे गए हैं। इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 6 से 10 फौजी भी मार गिराए हैं। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने खुद यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें