पाक रेंजर्स पर बीएसएफ के सख्त पलटवार के बाद से बौखलाया पाकिस्तान सरहद पर लगातार फायरिंग करके भारतीय जवानों और स्थानीय सीमांत लोगों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान ने न सिर्फ भारतीय सीमा पर फायरिंग की है बल्कि सीमांत क्षेत्रों के कई रिहाइशी इलाके में अपने मोर्टार बरसाए हैं। पाकिस्तान की नापाक हरकत के जवाब में भारतीय जवानों की ओर से भी गोलीबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सीमा के सटे गांवों में कई मासूम बच्चों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सीमांत क्षेत्र के गढ़काल इलाके में सुनील सिंह नाम के एक दो साल का बच्चा घायल हुआ है । इसके अलावा सीमांत क्षेत्र के ललयाल कानाचक इलाके में 6 साल का एक बच्चे की पाकिस्तान की गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है
पाक की गोलाबारी में घायल इस बच्चे का नाम विक्की है जिसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई जा रही है। पाक की गोलाबारी में विक्की की मां भी घायल हुई हैें । विक्की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जो कि ललयाल इलाके में मजदूरी करता है । पाक की फायरिंग में बच्चे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें में हैं ।