फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: निकाह ऑनलाइन हुआ, जुदाई सरकारी फरमान से; पाकिस्तान की मीनल को छोड़ना ही होगा पिया का घर

Mon, 28 Apr 2025 11:58 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पाकिस्तान की मीनल खान को वीजा  समाप्त होने और केंद्र सरकार के आदेश के चलते ससुराल छोड़कर भारत से वापस लौटना होगा।
विज्ञापन
मीनल और मुनिर की शादी की तस्वीरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के लोगों का लाैटना जारी है। पाकिस्तान की मीनल खान को भी पति का घर छोड़ना होगा। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। मथवार के नायब तहसीलदार कीकर सिंह ने शनिवार शाम को मीनल के ससुराल हंडवाल गांव पहुंच कर परिवार को इत्तिला दी। अब मीनल को पिया का घर छोड़ना होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान की मीनल खान और जम्मू के हंडवाल गांव के सीआरपीएफ जवान मुनीर खान ने 24 मई 2024 को ऑनलाइन निकाह किया था। मार्च में ही मीनल पाकिस्तान से जम्मू में अपने ससुराल पहुंची थी। घर पहुंचे ही बहू का ससुराल वालों ने बैंडबाजे के साथ स्वागत कर रिश्तेदारों को दावत दी थी।

n

लेकिन, एक माह बाद ही उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पनपे हालात से जम्म-कश्मीर के साथ देश भर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके घर भेजने के फरमान केंद्र सरकार ने जारी किए हैं। इसकी कीमत मीनल और मुनीर खान को भी चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन के वीजा पर आई थी भारत
मीनल खान भारत 15 दिन के वीजा पर आई थी। तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा ने बताया कि मीनल का बीजा 22 मार्च को समाप्त हो गया था। अब उसके पास यहां पर रुकने का कोई भी विकल्प नहीं है। लिहाजा अब उसको भारत छोड़कर वापस अपने मायके पाकिस्तान जाना पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam: ऑनलाइन निकाह कर पाकिस्तान से भारत आई मीनल, वीजा रद्द होने से ससुराल छोड़ने की नौबत, अब लौटना पड़ेगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें