फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बर्फबारी से पहले घुसपैठ तेज करने की फिराक में पाक, एलओसी पर बैट कर रही रेकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ के बालाकोट, कृष्णा घाटी, चक्कां दा बाग, कीरनी और सावजियां सेक्टर निशाने पर
विज्ञापन

आईएसआई के इशारे पर एसएसजी कमांडो व आतंकी तलाश रहे सुरक्षित रास्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना बड़े पैमाने पर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार शून्य रेखा (जीरो लाइन) के आसपास पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) जिसमें पाक सेना के एसएसजी कमांडो और खूंखार आतंकी शामिल हैं, लगातार रेकी कर रही है। वहीं, इसी कड़ी में शुक्रवार तड़के पुंछ के सावजियां सेक्टर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की मंशा है कि बर्फबारी से रास्ते बंद होने से पहले अधिक से अधिक आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेला जाए, ताकि अगले कुछ महीनों तक जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। इसके लिए सीमा पार से पुंछ जिले के संवेदनशील इलाकों बालाकोट, कृष्णा घाटी, चक्कां दा बाग, कीरनी और सावजियां सेक्टर के सामने लगातार रेकी की जा रही है। बैट टीम और आतंकी इस तलाश में हैं कि मौका मिलते ही दो से तीन आतंकियों के छोटे-छोटे गुटों को इस पार सुरक्षित पहुंचाया जा सके। हालांकि, एलओसी पर तैनात भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध दिखने पर सावजियां के जंगलों व नालों को खंगाला
उधर, घुसपैठ की आशंकाओं के बीच शुक्रवार सुबह तड़के मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में कुछ ग्रामीणों ने एक-दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना सुरक्षाबलों को दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सावजियां के नेड़ियां, उढ़ीपुरा और गलीमैदान क्षेत्रों की घेराबंदी कर घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रिहायशी इलाकों के साथ-साथ नदी-नालों और घने जंगलों को भी खंगाला गया, लेकिन सुरक्षाबलों के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सावजियां सेक्टर के किनारी क्षेत्र में शून्य रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें