फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः राहुल गांधी के बयान का पाकिस्तान भारत के खिलाफ कर रहा इस्तेमाल- राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Tue, 27 Aug 2019 01:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर पर दिए गए मेरे आमंत्रण को कभी न खत्म होने वाला मुद्दा बना दिया। राहुल ने मेरे निमंत्रण के साथ राजनीति की। इसलिए मैंने अपना निमंत्रण वापस ले लिया था। उसके बाद प्रशासन को यह तय करना था कि वह राहुल को घाटी का दौरा करने दे अथवा नहीं।

विज्ञापन


सोमवार को जारी एक बयान में मलिक ने कहा, जब मैंने राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, तो मेरा इरादा यह था कि वह स्थिति का स्वयं जायजा लें इससे वह कश्मीर के बारे में आधारहीन बयान देने से बचेंगे। लेकिन राहुल गांधी ने राजनीति की और वे विपक्षी नेताओं के साथ यहां पहुंचे।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह हिरासत में लिए गए सभी नेताओं से मिलेंगे, मीडिया कर्मियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद मैंने अपना निमंत्रण वापस ले लिया और अब प्रशासन को यह तय करना था कि राहुल गांधी को कश्मीर का दौरा करना दे या नहीं। प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ऐसे समय में जब हम घाटी में शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, किसी भी राजनेता को उल्लंघन नहीं करना चाहिए, बल्कि शांति बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शांति प्रक्रिया में बाधाएं पैदा करने की कोशिश की। जब उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई, तो नई दिल्ली लौटने पर राहुल ने कश्मीर की स्थिति के बारे में गलत बयान दिए। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनके द्वारा दिए गए ऐसे बयानों का पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ  इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्हें समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर की स्थिति नाजुक है और यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है। उनके बयान राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचाते हैं। मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि उन्हें अपनी सस्ती राजनीति के लिए संवेदनशील मुद्दे का उपयोग करने के बजाय राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें