फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पीओके को तो चमन बनाकर दिखाए पाक: राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाक बेवजह कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का असफल प्रयास कर रहा है। वह कश्मीर को चमन बनाने का राग अलाप रहा है। उसके पास पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) है। पहले वह अपने पीओके को तो चमन बनाकर दिखाए। भारत तो कश्मीर के विकास और उसे चमन बनाने में जुटा ही हुआ है।
विज्ञापन


रियासत चुनाव के पहले चरण के लिए किश्तवाड़ तथा भद्रवाह में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि अनुच्छेद 370 पर पार्टी का स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट है। यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। चुनाव राज्य स्तर के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रियासत का विकास करना होगा मुख्य चुनावी मुद्दा

राजनाथ स‌िंह ने कहा क‌ि रियासत के विकास, भ्रष्टाचार की समाप्ति तथा बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर पार्टी चुनाव मैदान में है। अलगाववादी नेता सज्जाद लोन के समर्थन के मुद्दे पर कहा कि जो लोग भी अलगाववाद का रास्ता छोड़कर राष्ट्र की मुख्य धारा में आना चाहते हैं, सबका स्वागत है। पार्टी अलगाववाद से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने वाले हर एक शख्स को अपनाने के लिए पार्टी तैयार है।

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रियासत की जनता सत्तारूढ़ नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार से ऊब चुकी है। परिवर्तन की लहर चल रही है। मोदी सरकार के जादू का यहां की जनता पर भी असर है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही विकास कराने में सक्षम है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। जम्मू, लद्दाख के साथ-साथ कश्मीर घाटी में भी पार्टी को सफलता मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें