फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सिंधु जल समझौता टीम किश्तवाड़ पहुंची, करेगी चिनाब दरिया का दौरा

Tue, 29 Jan 2019 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान की सिंधु जल समझौता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान सिंधु आयुक्त सईद मोहम्मद महर अली शाह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम सोमवार को जम्मू पहुंची। टीम के साथ भारत के सिंधु आयुक्त प्रदीप कुमार सक्सेना व अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान व भारत के मध्य 1960 में हुए सिंधु जल समझौते के तहत दोनों टीमों एक दूसरे के देशों का दौरा करती रहती है। भारत व पाकिस्तान के अधिकारियों का संयुक्त शिष्टमंडल जम्मू गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताकर किश्तवाड़ के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को टीम चिनाब दरिया पर निर्माणाधीन पकल डु़ल पन बिजली परियोजना और बुधवार को रटले पन बिजली परियोजना स्थल का दौरा करेगी। 

वहीं, इस बारे में मंडलायुक्त जम्मू संजीव वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान की सिंधु आयोगों की टीमें एक दूसरे देश का दौरा करती रहती और नदियों व दरियाओं पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का दौरा होता है। उल्लेखनीय हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन फरवरी को अपने जम्मू के दौरे के दौरान रटले पन बिजली परियोजना का शिलान्यास भी रखना है। रटले पन बिजली परियोजना पर पाकिस्तान आपत्ति जताता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें