फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बावजूद नहीं सुधरा पाक... चार माह में 30 साजिशें, बरसात से बढ़ा खतरा

Mon, 01 Sep 2025 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू

सार

बीते चार माह में पाकिस्तान ने सीमा पार से घुसपैठ कराने, घुसपैठिए भेजने, ड्रोन से हथियार और नशे की खेप भेजने कई कोशिशें की हैं। यहां तक कि कबूतर से आतंकी पैगाम और गुब्बारे भेजकर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भटकाने का प्रयास भी कि
विज्ञापन
file pic - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान सुधर नहीं रहा है। उल्टा नित नए तरीकों से आतंकी साजिशें रची जा रही हैं। बीते चार माह में पाकिस्तान ने सीमा पार से घुसपैठ कराने, घुसपैठिए भेजने, ड्रोन से हथियार और नशे की खेप भेजने कई कोशिशें की हैं। यहां तक कि कबूतर से आतंकी पैगाम और गुब्बारे भेजकर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भटकाने का प्रयास भी किया है।

विज्ञापन


मई महीने के बाद से अब तक लगभग 30 बार इस तरह की कोशिशें की जा चुकी हैं। ये प्रयास निरंतर जारी हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी आतंकियों को कुछ दिन पहले मार गिराया गया। उसके एक दिन पहले ही भारत ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। इस चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान ने कम से कम 1.5 लाख अपने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया लेकिन बदले में पाकिस्तान ने घुसपैठ कराई। दुश्मन रुकने वाला नहीं है। पाकिस्तान आतंक से जवाब देता है जबकि हम उनके साथ क्रिकेट खेलते हैं, जबकि हम तो बस मानवता दिखा रहे हैं।

और बढ़ेगा खतरा
बता दें कि बीते कुछ दिनों से जम्मू, सांबा, कठुआ, पंजाब में भारी बारिश से सरहदी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई जगह से फेंसिंग क्षतिग्रस्त हुई है। कई जगहों से बाउंड्री टूट गई। आतंकी इसका लाभ उठाकर घुसपैठ के प्रयास करेंगे। हालांकि बीएसएफ ने इस पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें