फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गुलपुर सेक्टर में फिर की गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 14 Jan 2019 08:17 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इंडियन आर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर के खड़ी करमाड़ा इलाके में गोलाबारी की। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तानी सेना की 14 बलोच रेजीमेंट ने सोमवार को दोपहर करीब 12.05 बजे अपनी अग्रिम चौकियों बकरी व बकरी मेन से गोलाबारी की। 

विज्ञापन


सेना की 15 मराठालाई की चौकियों बेगम एवं चीता के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। पहले हैवी मशीनगनों और बाद में मोर्टारों से की गई गोलाबारी का सेना ने भी उसी क्रम में मुंहतोड़ जवाब दिया। जैसे ही गोलाबारी शुरू हुई लोग अपना कामकाज छोड़ कर घरों के अंदर छुपने के लिए भागे।

देर शाम दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी थी। ज्ञात हो कि राजोरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की फारवर्ड पोस्ट पर तैनात जवान गत रविवार को पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से घायल हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को नौशेरा के पुखरनी क्षेत्र में दो अलग-अलग आईईडी विस्फोट में सेना के एक मेजर और एक सिपाही शहीद हो गए थे, जबकि अन्य दो जवान घायल हो गए थे। इसी दिन सुंदरबनी में पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शाट से सेना के एक पोर्टर की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें