फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Strike Pakistan : पाकिस्तान की ओर से मेंढर, बालाकोट और सागरा में गोलाबारी, हमले में महिला समेत तीन घायल

Wed, 07 May 2025 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पाकिस्तान की ओर से मेंढर उपजिले के मेंढर, मनकोट और सागरा में हुई गोलाबारी के दौरान तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
हमले के बाद कोई अज्ञात जगह... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की ओर से मेंढर उपजिले के मेंढर, मनकोट, बालाकोट और सागरा में हमले से तीन लोगों के घायल होने की खबर है। पुंछ जिले में एक महिला और उसकी बेटी पाकिस्तान के हमले में घायल हुए है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बसे गांवों में मोर्टार से भी हमला किया है। भारतीय सेना हमले का जवाब दे रही है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। 

OPERATION SINDOOR: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के पुंछ और राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के कृष्णा घाटी, शाहपुर और मनकोट, राजौरी जिले के लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा से गोलाबारी की खबर है। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा कर रही भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। इनमें बहावलपुर भी शामिल है जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का एक प्रमुख ठिकाना है। भारतीय सेना ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए।

सेना ने कहा कि थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित किया गया।

 जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान पर रात 1:10 से 1:20 के बीच हवाई हमला किया। इस हमले में भवालपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कार्यालय,  मुजफ्फराबाद सेंट्रल ग्रिड सिस्टम, और मरीदके में हाफिज सईद के कार्यालय सहित नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें