फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश नाकाम: सांबा में ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद, इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही सेना और पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 10:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हमलों और आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए वह ड्रोन का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के सांबा जिले में शुक्रवार को बब्बर नाले से दो पिस्टल, पांच मैग्जीन और कारतूस बरामद हुए हैं।  इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। गुरुवार देर रात इसी इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी के जरिए ये हथियार गिराए गए हैं। जिन्हें आतंकियों तक पहुंचाना था।

विज्ञापन


बता दें कि इलाके में ड्रोन की गतिविधि के बाद से पुलिस इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही थी। इसी दौरान बब्बर नाले में एक संदिग्ध वस्तु पाई गई। जांच के दौरान दो पिस्टल, पांच मैग्जीन, पिट्ठू बैग, आईईडी जैसा एक खाली पाइप और 122 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस और सेना की टीम अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बोले: जम्मू-कश्मीर मुस्कुराने लगा है, पर गुपकार गैंग अभी भी रो रहा    
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: 130 आतंकी कमांडरों समेत 459 दहशतगर्दों का सफाया, युवाओं ने आतंकवाद से की तौबा    

विज्ञापन

जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे आतंकी संगठन

खुफिया इनपुट है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आईईडी लगाकर जम्मू शहर में हमले की योजना बना रहे हैं। जिसमें धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश है।पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा द्वारा सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए मंदिरों पर हमले की योजना के बारे में खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद जम्मू में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि ड्रोन द्वारा आईईडी गिराए जाने की घटनाओं से पता चलता है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जम्मू में धार्मिक स्थलों के पास भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के खतरे से निपटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने एंटी ड्रोन रणनीति बनाई है। हाल ही में एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा था कि इससे निपटने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। किस तरह की तैयारी की गई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया है। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर तैयारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें