फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तान ने पुंछ के जलास गांव में दागे गोले, लोगों में दहशत, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tue, 05 Feb 2019 04:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इस जगह गिरा था पाकिस्तान द्वारा दागा गया मोर्टार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया। पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से थोड़ी दूरी पर स्थित गांव जलास को निशाना बनाते हुए पाक ने मंगलवार दोपहर गोले दागे।
विज्ञापन


इस सीजफायर उल्लंघन में एक गोला पुंछ में सीमा के पास स्थित गांव जलास में कृष्ण लाल शर्मा के घर के आगे आ गिरा। कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि गोला जहां गिरा वहां पशु बांधे जाते हैं। मंगलवार को मौसम खराब होने और ठंड होने के चलते पशु घर में ही थे। इस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आधे घंटे तक चली गोलीबारी के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि पाकिस्तान ने इस गांव को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें