फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में पाक सेना, कई जगहों पर नई तोपें लगाईं

Mon, 05 Aug 2019 06:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एक तरफ जहां पाकिस्तानी हुकमरान अमेरिका जैसे देश को भारत-पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य बनने और सभी मसलों को हल कराने की मध्यस्थता करने की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठन नियंत्रण रेखा पर किसी बड़ी हरकत को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने जिले में उस पार अपने कब्जे वाले नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के स्कूलों में शनिवार से छुट्टियां करा दी हैं। साथ ही नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सेना की चौकियों के सामने वाले इलाकों में खुलेआम न घूमने, मवेशी चराने के लिए आगे की तरफ न जाने के आदेश जारी किए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने यह आदेश इसलिए दिए हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के उस पार के चिड़ीकोट, मंधार, नेजापीर, तैत्रिनोट, बांडी अब्बासपुर, हजीरा, निखयाल, डेरी आदि क्षेत्रों में कई नई तोपें स्थापित की हैं। इतना ही नहीं नई तोपों को स्थापित करने के साथ ही उक्त क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना लगातार अपनी तोप गाड़ियों को घुमा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि गाड़ियों पर तैनात तोपों के साथ पाकिस्तानी सेना के जवान शाम ढलते ही नियंत्रण रेखा के आसपास की सड़कों पर पहुंच जाते हैं और तड़के तक मौजूद रहते हैं। उजाला होने के बाद वहां से फिर गायब हो जाते हैं। जिन सड़कों पर पाकिस्तानी सेना के वाहन गश्त कर रहे हैं वहां आम वाहनों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। जिससे नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

पिछले साल इसी तरह की तोप गाड़ियों से की थी फायरिंग
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने गत वर्ष इसी प्रकार की गाड़ियों पर स्थापित तोपों से ही दो बार पुंछ ब्रिगेड और कृष्णा घाटी में सैन्य शिविरों को निशाना बनाने का प्रयास किया था। बीते कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना के विशेष कमांडो दल एसएसजी और लश्कर के आतंकियों की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। जिसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी सेना जिले में नियंत्रण रेखा पर किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें