फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को भारत ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से सीमा पर हो रही फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बुधवार की रात सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को नष्ट कर दिया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में कम से कम 15 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से बातचीत से मुद्दा सुलझाने की अपील की है।
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तानी अखबार 'पाक ट्रिब्यून' ने भारतीय फायरिंग में दो पाक नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है। ये दोनो मौतें मुख्यतः पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में रहने वाले लोगों की हुई हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने अपने घर पर तीनों सेना प्रमुखों की बैठक की थी। इसमें सेना को साफ निर्देश दिया गया है कि पाकिस्तानी गोलीबारी का वो मुंहतोड़ जवाब दे।
विज्ञापन


इस बीच, सीजफायर उल्लंघन पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ फ्लैग मीटिंग से इनकार कर दिया है। गृह मंत्रालय ने पहले बीएसएफ को फ्लैग मीटिंग का निर्देश दिया था, लेकिन, अब भारत पाकिस्तान के पहल का इंतजार करेगा।

सात सेक्टरों में फायरिंग

पाकिस्तानी फौज ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात भर फायरिंग की है। पाक रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सात सेक्टरों में फायरिंग की। पाक‌िस्तान ने भारत के हीरानगर, सांबा, अरनिया, आरएसपुरा, कानाचक, परगवाल और रामगढ़ इन सेक्टरों में रात भर जबरदस्त फायर‌िंग की हैं। भारतीय सेना भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हालांकि एलओसी के आसपास रात में कुछ समय के ल‌िए पाक फौज की फायरिंग बंद रही लेक‌िन सुबह होते ही पा‌क‌िस्तान ने एलओसी पर भी फायर‌िंग शरु कर दी।

बुधवार रात को पाक‌िस्तान ने एक दो जगह नहीं, करीब लगभग 60 चौकियों पर गोले बरसाए है। वहीं पाक‌िस्तान की ओर से की जा रही फायर‌िंग में सांबा के च‌िलयारी गांव में दो व्यक्ति की मौत हो गई है जबक‌ि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। दरअसल पाक की ओर से दागा गया गोला एक घर में आ ग‌िरा ज‌िससे एक ही पर‌िवार के 6 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को जम्मू ले जाया गया है।फ‌‌िलहाल इस गोलाबारी में सुरक्षा बलों समेत 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा पीर पंजाल की ओर दक्षिणी एलओसी के मेंढर, बिंबरगली और पूंछ के साथ कठुआ, सांबा, अरनिया, आरएसपुरा और अखनूर सेक्टर में पूरी रात फायरिंग की खबर है। सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर डीके पाठक जम्मू में लगातार कैम्प किए हुए हैं और पूरी रात सेना के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

फायर‌िंग में सेना का अफसर भी घायल

अब तक हुई फायरिंग में सेना का एक अफसर और 2 जवान जख्मी हुए हैं। साथ ही एक दर्जन से अध‌िक स्थानीय लोग आज रात पाक फौज की गोलीबारी का शिकार हुए हैं। सीमा पर बसे गांव के लोग लगातार दहशत में हैं। कई इलाकों से लोगों के पलायन का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर के तमाम गांवों में पाक फायरिंग में भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन भी लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचने में मदद कर रहा है।

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित 30 गांवों के 20,000 लोगों को सेना ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। 200 किमी लंबे बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ ने इस हमले में पाकिस्तान की उन दो महत्वपूर्ण चौकियों को नष्ट कर दिया, जहां से पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार फायर झोंक रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें