पाकिस्तानी सेना और बॉर्डर एक्शन टीम ने एक बार फिर भारत के दो शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता दिखाते हुए उन्हें क्षत-विक्षत कर दिया। पाकिस्तान ने सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए एलओसी की अग्रिम पोस्टों पर राकेट और मोर्टार दागे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
BAT Team
- फोटो : File Photo
पाक सेना से मिल रहे कवरिंग फायर के बीच पाकिस्तानी बैट के हत्यारे भारतीय सीमा में 200 मीटर भीतर तक घुस आए और सेना के जेसीओ बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या कर उनके अंग भी काट डाले। सेना की नॉर्दर्न कमांड की ओर से जारी बयान में इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही गई है। उल्लेखनीय है कि 2013 में बैट ने शहीद हेमराज के शव के साथ भी यहीं बर्बरता की थी।
विज्ञापन
3 of 5
indian army
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना की उत्तरी कमांड ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को न सिर्फ सीजफायर का उल्लंघन किया, बल्कि पाकिस्तानी बैट हमले में दो जवान भी शहीद हुए हैं। पाक की बार्डर एक्शन टीम ने भारतीय सीमा में घुस कर हमला कर दोनाें भारतीय जवानों के अंग भी काट डाले। दोनों जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। हमले में बीएसएफ का एक जवान घायल भी हुआ है।
4 of 5
pramjeet Singh
- फोटो : Amar Ujala
शहीद जवानों में आर्मी के जेसीओ नायब सूबेदार परमजीत राजिंद्र सिंह 22 सिख रेजीमेंट और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर 200वीं बटालियन में तैनात थे। प्रेम सागर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपुर रानी तहसील के टिकमापुर गांव के रहने वाले थे। दूसरे शहीद सेना की 22 सिख रेजीमेंट के नायब सूबेदार परमजीत सिंह मोगा पंजाब के रहने वाले थे। हमले में बीएसएफ के जवान राजेंद्र सिंह जख्मी हुए हैं। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना की इस बर्बर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सनद रहे कि रविवार को ही पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने एलओसी का दौरा कर भारत के खिलाफ जहर उगला था और कश्मीर में हो रही हिंसा का समर्थन किया था। माना जा रहा है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री महबूबा मुफती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद रियासत में पाकिस्तान प्रायोजित हिंसा और आतंकी वारदातों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है।