इससे पहले मंगलवार को मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की थी। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। जिसमें दो नागरिक घायल हो गए थे।
लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही पाक सेना
पाकिस्तानी सेना आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। पाक की ओर से की जा रही फायरिंग के चलते सीमा से सटे इलाकों के नागरिक सहमे हुए हैं।
वहीं, कठुआ के ग्रामीण पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना से पाकिस्तान को माकूल जवाब देने व सबक सिखाने की अपील भी की है।