फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन भी बाज नहीं आया पाक, लगातार किया सीजफायर का उल्लंघन

Mon, 31 Dec 2018 07:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत होने में बस चंद घंटे ही बाकी बचे हैं। ऐसे में एकतरफ जहां देशवासी चैन-अमन के साथ इस मौके को सेलिब्रेट करने की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं पाकिस्तान ने एकबार फिर करोड़ों भारतियों के इस सपने को साकार नहीं होने दिया। नए साल में कदम रखने से पहले ही भारतीय सीमा पर तैनात जवानों पर पाकिस्तानी सेना ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी।     

विज्ञापन


प्राप्त जानाकारी के मुताबिक पाक रेंजर्स ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में केरन सेक्टर व पुंछ जिले के करमारा सेक्टर में रुकरुक कर फायरिंग की है। अभी भी फायरिंग जारी है। इधर सूत्रों की मानें तो सीमा पर कुछ आंतकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए हैं। घुसपैठियों की मदद करने के लिए पाकिस्तानी सेना उन्हें कवर फायर देने में लगी है।

विज्ञापन

Siegefire
अभी रविवार को भी एक ऐसा ही मंजर देखने को मिला जब बारामुला में पाकिस्तानी बैट कमांडो जंगल और पाकिस्तान की ओर से की जा रही कवर फायर का सहारा लेकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ये बैट कमांडो भारत की सीमा से सटे नौगाम सेक्टर में सेना की चौंकियों पर बड़ा हमला करने की फिराक में थे। 

मगर उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय जवानों ने फौरन जवाबी कार्रवाई की और दो पाकिस्तानी बैट कमांडों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भेजे गए अन्य बैट कमांडों और आतंकी भारतीय सेना की इस बड़ी जवाबी कार्रवाई को देख उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गए।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें