फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, मनकोट और कृष्णा घाटी में गोलाबारी

Wed, 09 Dec 2020 11:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ceasefire violation - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात करीब 10 बजे नियंत्रण रेखा से सटे गांव मनकोट, कृष्णा घाटी में गोलाबारी की। इस दौरान हल्के व भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया ओर वे सुरक्षित स्थानों पर चले गए।
विज्ञापन


चार दिन पहले भी पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, कीरनी, कसबा में भी गोलाबारी की थी। पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें