BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
सरहद पर पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को फिर एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है।
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार सुबह 7.20 बजे के आसपास अरनिया सेक्टर की फारवर्ड पोस्ट पीतल पींडी पर फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग के बाद पोस्ट पर तैनात जवानों की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन की जवाबी कार्रवाई के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल है।