फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने हीरानगर में तोड़ा सीजफायर, सुरक्षाबलों का मुंहतोड़ जवाब

Thu, 10 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वीरवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर पाकिस्तान ने एक बार फिर हीरानगर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान बोेबिया फार्वड पोस्ट पर पाकिस्तान ने ब्रस्ट फायर किए। इसमें किसी तरह के अनुसार की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर पड़ती सुखमल पोस्ट से बोबिया फावर्ड पोस्ट पर फायरिंग की गई। पाकिस्तान ने अक्टूबर माह के अंत में भी हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को घर बार छोड़ कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी। वहीं आधा दर्जन लोग गोलाबारी में घायल हुए। बीएसएफ का एक जवान भी शहीद हुआ था। 

पिछले पंद्रह दिन से हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी का सिलसिला थमा है। वहीं एक महीने के भीतर इस सेक्टर में चार बार घुसपैठ की कोशिशें की जा चुकी हैं। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए फिर अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ की फिराक में आतंकी

घुसपैठ की फिराक में आतंकी - फोटो : डेमो फोटो
लश्कर तंजीम के तीन से चार आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार सोलह नवंबर से पहले आतंकी पानसर या मनियारी रूट का इस्तेमाल कर घुसपैठ करने की कोशिश में हैं।

खुफिया सूत्रों के अनुसार इन आतंकियों की मदद के लिए इस बार पाकिस्तान लोकल गाइड की मदद लेने की कोशिश भी कर रहा है, जो भारतीय सीमा के सामने पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से डेरा लगाए है। शाप नाला, बसेरा नाला और उज्ज दरिया से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें