पाकिस्तान ने एक बार फिर आईबी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया
सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार सुबह करीब पौने बारह
बजे बीएसएफ की स्टाप-टू पोस्ट पर तीन फायर किए।
पाक रेंजरों ने
न्यू अवाम चौकी से फायरिंग की है। इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं
है। फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है।
मंगलवार को पाकिस्तान की ओर उरी सेक्टर में भारतीय पोस्टों को निशाना
बनाकर फायरिंग की गई थी।
वहीं शनिवार को बिना किसी भड़कावे के पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक सैनिक और एक लड़की की जान चली गयी थी।